Q01. तत्सम शब्द है —
A चंपा
B सूत
C छेद
D छाया
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: छाया
Q02. ‘श्रुतिकटुत्व’ काव्य-दोष का उदाहरण है —
A तत्त्व-ज्ञान पाकर हुए आशय दलित समस्त।
B कब की इकटक डटि रही टटिया अँगुरिन टारि।
C थी सर्व में अधिक मंजुल, मुग्धकारी। जादू-भरी मुरलिका पति-राधिका की।
D मंदिर-अरध अवधि हरि बदि गये, हरि-अहार चलि जात।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कब की इकटक डटि रही टटिया अँगुरिन टारि।
Q03. निम्नलिखित में से ग्राम्यत्व दोष का उदाहरण नहीं है —
A अली पास पौढ़ी भले मोहि किन पौढ़न देत।
B मुख मयंक को देखकर विकसा मानस कंज।
C धनु है यह गौरमदाइन नाहीं।
D पड़े झटोले में रहे नींद न आई राति।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मुख मयंक को देखकर विकसा मानस कंज।
Q04. हिन्दी की आदिकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियों के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प गलत है?
A रासो ग्रंथों में कथा कहने के ढंग के लिए कथानक रूढ़ियों का प्रयोग मिलता है।
B आदिकाल में कथ्य की विविधता के साथ छंद प्रयोग की विविधता मिलती है।
C आदिकालीन रासो काव्यों में वीर रस की व्यंजना के लिए छप्पय, तोटक, तोमर, पद्धरि और नाराच छंदों का अधिक प्रयोग किया गया है।
D आदिकालीन हिन्दी साहित्य में कोमल भावों की अभिव्यंजना डिंगल शैली में की गई है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: आदिकालीन हिन्दी साहित्य में कोमल भावों की अभिव्यंजना डिंगल शैली में की गई है।
Q05. “वा छवि को रसखानि विलोकत वारत काम कला निज कोटी। काग के भाग महा सजनी हरि हाथ सों ले गयो माखन रोटी।।“ प्रस्तुत पंक्तियाँ किस छन्द की हैं?
A मनहरण कवित्त
B मत्तगयन्द सवैया
C हरिगीतिका
D मन्दाक्रान्ता
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मत्तगयन्द सवैया
Q06. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है —
A बड़ों की आज्ञा मानना हमारा कर्तव्य है।
B उन्होंने इस बात की आपत्ति उठायी।
C व्यापार में सेठ रामलाल के कोई घाटा नहीं हुआ।
D मैंने उसे बैठने की कुर्सी दी।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: बड़ों की आज्ञा मानना हमारा कर्तव्य है।
Q07. किस विकल्प के सभी शब्द तद्भव हैं?
A आँत, अकार्य
B अदरक, अचरज
C अंगरखा, अष्ट
D अंगूठा, अमृत
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अदरक, अचरज
Q08. निम्नलिखित में से तीसरा सप्तक के कवि नहीं हैं —
A विजयदेव नारायण साही
B रघुवीर सहाय
C कुँवर नारायण
D केदारनाथ सिंह
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: रघुवीर सहाय
Q09. निम्नलिखित में से जयशंकर प्रसाद के नाटकों की विशेषता नहीं है —
A उनके नाटक सांस्कृतिक हैं, वे देश की समृद्धि के प्रतिरूप हैं। ः
B उनके नाटकों का देश-काल पर्याप्त विस्तृत है। ः
C उनके नाढकों में व्यव्यात्मकता दृष्टिगोचर होती है।
D उनके नाढकों में भी दर्शन है लेकिन उनकी दार्शनिकता उनकी नाटकीय कलात्मकता में विघ्न उपस्थित नहीं करती है। रे
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: उनके नाढकों में भी दर्शन है लेकिन उनकी दार्शनिकता उनकी नाटकीय कलात्मकता में विघ्न उपस्थित नहीं करती है। रे
Q11. ‘विदेशी’ शब्द नहीं है —
A चेचक
B खिड़की
C तमाशा
D देर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: खिड़की
Q12. क्रमशः सही अर्थयुक्त शब्द-युग्म है —
A परिमल — पवित्र; परिभव — वैभव
B कुल — वंश; कूल — ठण्डा
C इति — अंत; ईति — बाधा
D इन्द्रा — लक्ष्मी; इन्दिरा — इन्द्र की पत्नी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इति — अंत; ईति — बाधा
Q13. निम्नलिखित में कौनसे वाक्य में “निजवाचक सर्वनाम' की प्रयुक्ति नहीं हुई है? ... ।
A इस विषय में आप लोगों की क्या राय है?
B मैं आप वहीं से आया हूँ।
C वह अपने को सुधार रहा है।
D अपने से बड़े का आदर करना उचित है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इस विषय में आप लोगों की क्या राय है?
Q14. रत्यादि स्थायी भावों को प्रकाशित करने वाली आश्रय की बाह्य चेष्टाएँ कहलाती हैं - ४
A उद्दीपन विभाव
B व्यभिचारी भाव 5४3
C अनुभाव ः
D आलम्बन विभाव
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अनुभाव ः
Q15. काव्य का एकमात्र हेतु 'प्रतिभा' को मानने वाले आचार्य हैं -.. - ।
A आनन्दवर्द्धन
B राजशेखर
C मम्मट
D पं. जगन्नाथ
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पं. जगन्नाथ
Q16. “ 6. लोंजाइन्स के उदात्त तत्त्व के बहिरंग पक्ष में सम्मिलित तत्त्व नहीं है - ः
A उत्कृष्ट भाषा :
B समुचित अलंकार योजना
C भावावेश की तीव्रता
D गरिमामय रचना-विधान द
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भावावेश की तीव्रता
Q17. हिन्दी भाषा के विकास की दृष्टि से असंगत है —
A मध्यकाल में पढ़े-लिखे लोगों की भाषा में 'क, ख, ग, ज़ तथा फ' पाँच ध्वनियाँ सम्मिलित हो गईं। व
B ऐ तथा औ दो संयुक्त स्वर आदिकालीन हिंदी में प्रयुक्त होने लगे। ः ः
C आदिकालीन हिंदी में भक्तिकाल की तुलना में बहुत अधिक तत्सम शब्द गृहीत हुए ।
D मध्यकाल में हिंदी की प्रमुख बोलियाँ विकसित हो गईं, अपभ्रंश के रूप प्रायः समाप्त हो गए।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: आदिकालीन हिंदी में भक्तिकाल की तुलना में बहुत अधिक तत्सम शब्द गृहीत हुए ।
Q18. “कोइल भई पुकारति रही, महरि पुकारे ‘लेइ लेइ दही’। पेड़, तिलोरी औ जल हंसा, हिरदय पैठि बिरह कटनंसा।।” उपर्युक्त पंक्तियों में ‘कटनंसा’ शब्द का अर्थ है —
A तोता
B नीलकंठ
C कोयल
D कठफोड़वा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नीलकंठ
Q19. ‘रोगी को बड़ी घबराहट हो रही थी।’ वाक्य में रेखांकित पद है —
A विशेषण
B क्रियाविशेषण हा. * :
C क्रिया
D संज्ञा ।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: संज्ञा ।
Q20. किस शब्द में ‘प्र’ उपसर्ग है?
A प्रत्यक्ष
B प्रतिष्ठा
C प्रभु
D प्रत्येक
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: प्रभु
Q21. “भारत भूमि क्या भुलायी जा सकती है? कदापि नहीं! अन्य देश मनुष्यों की जन्मभूमि हैं, यह भारत मानवता की जन्मभूमि है।” ‘चन्द्रगुप्त’ नाटक में भारतवर्ष के संदर्भ में ये विचार किसके हैं?
A कार्नलिया 2
B मालविका ।
C चन्द्रगुप्त
D अलका ह
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कार्नलिया 2