Q141. निम्नलिखित में से कौनसे TPACK फ्रेमवर्क के घटक हैं, जिनका उपयोग ICT को अनुदेशन प्रक्रिया में एकीकृत करने के लिए होता है? (a) विषयवस्तु ज्ञान, (b) शिक्षणशास्त्रीय ज्ञान, (c) तकनीकी ज्ञान। सही उत्तर चुनिए —
A (a) तथा (c), लेकिन (b) नहीं
B (a), (b) तथा (c)
C (a) तथा (b), लेकिन (c) नहीं
D (b) तथा (c), लेकिन (a) नहीं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (a), (b) तथा (c)
Q142. संप्रेषण परिस्थितियों की दृष्टि से संप्रेषण के विभिन्न प्रकार क्या हैं? (i) स्वाभाविक एवं यांत्रिक संप्रेषण, (ii) एक-से-एक संप्रेषण, (iii) लघु समूह संप्रेषण, (iv) जन संप्रेषण। सही कूट चुनिए —
A (i), (ii), (iii)
B (i), (iii), (iv)
C (ii), (iii), (iv)
D (i), (ii), (iv)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (ii), (iii), (iv)
Q143. निम्न में से कौनसे सिद्धान्त शिक्षण-अधिगम सामग्री के उपयोग के लिए मार्गदर्शक हैं? (i) चयन का सिद्धान्त, (ii) उचित प्रस्तुति का सिद्धान्त, (iii) शैक्षिक प्रबंधन का सिद्धान्त, (iv) शारीरिक नियंत्रण का सिद्धान्त। सही कूट चुनिए —
A (i), (ii), (iii)
B (i), (iii), (iv)
C (i), (ii), (iv)
D (ii), (iii), (iv)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (i), (ii), (iv)
Q144. कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
A टेक्स्ट एडिटर, कम्पाइलर तथा इंटरप्रेटर, प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर में प्रसंस्करण में सहायता करने वाले उपकरण हैं।
B अधिकांश एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) होता है।
C ‘सर्वर और यूटिलिटीज’ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं।
D एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में कम्प्यूटर गेम्स भी शामिल हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: ‘सर्वर और यूटिलिटीज’ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं।
Q145. निम्नलिखित में से कौनसा सहकारी अधिगम का मनोवैज्ञानिक लाभ है?
A यह विद्यार्थी को समायोजित सामाजिक प्राणी बनने में सहायता करता है।
B यह कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता करता है।
C यह विद्यार्थियों को अपने अधिगम के प्रति उत्तरदायी बनाता है।
D यह विद्यार्थियों की परीक्षण-दुश्चिन्ता कम करने में सहायता करता है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: यह विद्यार्थियों की परीक्षण-दुश्चिन्ता कम करने में सहायता करता है।
Q146. Roblyer द्वारा दिए गए Technology Integration Planning Model के चरणों का सही क्रम चुनिए — (i) सापेक्ष लाभ निर्धारित करना, (ii) एकीकरण रणनीतियाँ डिजाइन करना, (iii) उद्देश्यों एवं आकलन का निर्धारण करना, (iv) एकीकरण रणनीतियों का मूल्यांकन एवं संशोधन करना, (v) अनुदेशनात्मक वातावरण तैयार करना।
A (i), (iii), (ii), (v), (iv)
B (i), (iii), (iv), (ii), (v)
C (i), (v), (ii), (iii), (iv)
D (i), (ii), (iii), (iv), (v)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (i), (iii), (ii), (v), (iv)
Q147. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में ICT को एकीकृत करते समय किन मानकों पर विचार करना चाहिए? (A) शिक्षण/अधिगम की विधि, (B) संरचित वातावरण, (C) विषयवस्तु की प्रकृति, (D) कैम्पस अनुभव, (E) संदर्भ विश्लेषण, (F) ICT उपकरण एवं संसाधन। सही विकल्प चुनिए —
A केवल (A), (C), (E) तथा (F)
B केवल (A) तथा (D)
C केवल (D) तथा (E)
D केवल (B), (C) तथा (F)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (A), (C), (E) तथा (F)
Q148. गैर-निर्देशात्मक प्रतिमान की विशेषताओं के बारे में दो कथन दिए गए हैं। सही विकल्प चुनिए — कथन 1: विद्यार्थियों की समस्याओं का उत्तर केवल बौद्धिक आधार पर देना उन भावनाओं की अभिव्यक्ति में बाधा डालता है, जो विकास की समस्या के मूल में होती हैं। कथन 2: व्यक्तिगत अंतर्दृष्टि का परीक्षण उन क्रियाओं की उपस्थिति से होता है, जो विद्यार्थियों को नए लक्ष्यों की ओर हतोत्साहित करती हैं।
A कथन 1 तथा 2 दोनों गलत हैं।
B कथन 1 तथा 2 दोनों सही हैं।
C कथन 1 सही तथा कथन 2 गलत है।
D कथन 1 गलत तथा कथन 2 सही है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कथन 1 सही तथा कथन 2 गलत है।
Q149. निम्नलिखित में से कौनसा एसिंक्रोनस ई-लर्निंग का तरीका नहीं है?
A चैट सेशन
B डिस्कशन बोर्ड्स
C विकीज
D ब्लॉग्स
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: चैट सेशन
Q150. नीचे एक अभिकथन (A) तथा उसके बाद कारण (R) दिया है। अभिकथन (A): Ausubel के अनुसार व्याख्यात्मक शिक्षण के दौरान अधिगमकर्ता का मस्तिष्क सक्रिय होता है। कारण (R): ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिगमकर्ता अधिगम विषयवस्तु को अपनी संज्ञानात्मक संरचना से संबंधित करने में सम्मिलित होते हैं। सही उत्तर चुनिए —
A (R) सही है तथा (A) गलत है।
B (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
C (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
D (A) सही है तथा (R) गलत है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) तथा (R) दोनों सही हैं।