Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 20252026

Question Paper for Lecturer and Coach (School Edu. Dept.) - Comp. Exam-2025 (Chemistry)

Question Paper for Lecturer and Coach (School Edu. Dept.) - Comp. Exam-2025 (Chemistry)

300multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q22.निम्नलिखित में से असत्य कथन है/हैं — (i) IUPAC नामकरण के अनुसार लॉरेन्सियम का नाम Unnilbium है। (ii) s-ब्लॉक के तत्वों को p-ब्लॉक के तत्वों के साथ मुख्य वर्ग के तत्व कहा जाता है। (iii) किसी तत्व की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी, प्रथम आयनन एन्थैल्पी से कम होती है। (iv) O तथा F की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी क्रमशः S तथा Cl की तुलना में कम ऋणात्मक होती है।

Q23.25°C पर अभिक्रिया C₂H₄(g) + H₂(g) → C₂H₆(g) की एन्थैल्पी की गणना कीजिए। 25°C पर इथीन, हाइड्रोजन तथा इथेन की दहन ऊष्माएँ क्रमशः −337.0 kcal, −68.4 kcal तथा −373.0 kcal हैं।

Q24.निम्नलिखित ऊष्मारासायनिक समीकरणों से बेंजीन की संभवन एन्थैल्पी होगी — (i) C₆H₆(l) + 15/2 O₂(g) → 6CO₂(g) + 3H₂O(l); ΔH = −3267.7 kJ. (ii) C(s) + O₂(g) → CO₂(g); ΔH = −393.5 kJ. (iii) H₂(g) + 1/2 O₂(g) → H₂O(l); ΔH = −286.2 kJ.

Q29.निम्नलिखित में से किस कार्बधनायन में ब्रिज्ड धनायन निर्माण में σ-बन्ध इलेक्ट्रॉन भाग लेते हैं?

Q37.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — कथन (I): प्रतिचुम्बकीय पदार्थ चुम्बकीय क्षेत्र से दुर्बल रूप से आकर्षित होते हैं। कथन (II): प्रतिचुम्बकीय पदार्थ चुम्बकीय क्षेत्र में विपरीत दिशा में दुर्बल रूप से चुंबकित होते हैं। सही विकल्प चुनिए —

Q38.निम्नलिखित अभिक्रिया के मुख्य उत्पाद का अनुमान लगाइए — CH₃–CH=CH₂ + Cl₂, H₂O → ?

Q39.प्रश्नपत्र में दर्शाई गई अभिक्रिया (Weinreb-प्रकार अमाइड + एलिलिक एल्कोहॉल, H⁺/ऊष्मा) में बनने वाले मुख्य उत्पाद की पहचान कीजिए —

Q40.एथिल एसीटेट के क्षार-उत्प्रेरित जल-अपघटन के लिए log(k₀/kₕ) बनाम √I का सही आलेख है —