Q01.0.1 M Ba(NO₃)₂ विलयन के लिए वान्ट हॉफ गुणांक 2.74 है, तब वियोजन की मात्रा है —
Correct answer: 87%
Q02.रसोवशोषण (chemisorption) के संदर्भ में कौनसा कथन असत्य है?
Correct answer: अधिशोषक की सतह पर यह बहुअणुक परतों के रूप में परिणत होता है।
Q03.निम्नलिखित दो मिश्रणों A तथा B पर विचार कीजिए — A = क्लोरोफॉर्म तथा एसीटोन का मिश्रण; B = कार्बन डाइसल्फाइड तथा एसीटोन का मिश्रण। मिश्रण A तथा B राउल्ट नियम से क्रमशः किस प्रकार का विचलन दर्शाते हैं?
Correct answer: ऋणात्मक तथा धनात्मक
Q04.⁸⁵Kr की अर्धायु 10 वर्ष है। ⁸⁵Kr के 99% विघटित होने में कितना समय लगेगा?
Correct answer: 66.4 वर्ष
Q05.मीथेन, ग्रेफाइट तथा डाइहाइड्रोजन की 298 K पर दहन एन्थैल्पी क्रमशः −890.3 kJ mol⁻¹, −393.5 kJ mol⁻¹ तथा −285.8 kJ mol⁻¹ है। CH₄ की विरचन एन्थैल्पी होगी —
Correct answer: −74.8 kJ mol⁻¹
Q06.एक विलयन में तीन घटक A, B तथा C हैं, प्रत्येक के 0.2 मोल हैं। उनके मोल-अंशों का योग है —
Correct answer: 1.0
Q07.एकविमीय गति के लिए स्वतंत्र इलेक्ट्रॉन के श्रोडिंगर समीकरण का सही व्यंजक है —
Correct answer: −(ℏ²/2mₑ)(d²ψ/dx²) + V(x)ψ(x) = Eψ(x)
Q08.किसी विलेय के 2x मोल शुद्ध विलायक में मिलाए जाते हैं। यदि विलेय विलयन में 100% संगुणन के साथ द्विलक बनाता है और संगुणन को ध्यान में न रखते हुए क्वथनांक उन्नयन का परिकलित मान y K है, तो क्वथनांक उन्नयन का वास्तविक मान क्या होगा?
Correct answer: 0.5 y K
Q09.निम्नलिखित तत्वों में से किसकी प्रथम आयनन ऊर्जा सर्वाधिक है?
Correct answer: He
Q10.निम्नलिखित यौगिकों में से कौनसा धनायनिक बहुलकीकरण के लिए अपेक्षाकृत खराब मोनोमर है?
Correct answer: CH₂=CH–CN
Q11.N₂O के द्वितीय-कोटि विघटन का वेग स्थिरांक k = (5.00 × 10¹¹ dm³ mol⁻¹ s⁻¹) exp(−10,000 K/T) समीकरण का पालन करता है। अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा होगी —
Correct answer: 83.14 kJ mol⁻¹
Q12.न्यूक्लिक अम्लों में फ्यूरानोज रूप की शर्करा इकाइयाँ फॉस्फेट से किन कार्बनों के हाइड्रॉक्सिल समूहों के माध्यम से जुड़ी होती हैं?
Correct answer: C₃ तथा C₅
Q13.प्रश्नपत्र में दर्शाई गई निम्नलिखित साइक्लोएडिशन अभिक्रिया का मुख्य उत्पाद क्या है?
Correct answer: द्विचक्रीय साइक्लोएडक्ट: ऊपरी-बाईं C=C; दोनों ब्रिजहेड H आगे
Q14.निम्नलिखित स्पीशीज़ में से किसकी बंध लंबाई सबसे कम है?
Correct answer: NO⁺
Q15.निम्नलिखित संकुलों के लिए Δ₀ मानों का सही क्रम है — [Co(en)₃]³⁺ = A, [Rh(en)₃]³⁺ = B, [Ir(en)₃]³⁺ = C
Correct answer: A < B < C
Q16.निम्नलिखित कार्बधात्विक यौगिक-उत्प्रेरित अभिक्रिया में बनने वाले मुख्य उत्पाद का अनुमान लगाइए — R₂C=CH₂ + CO + H₂ —HCo(CO)₄, Δ, उच्च P→ ?
Correct answer: R₂CH–CH₂–CHO
Q17.फोम किस प्रकार के परिक्षेपण का उदाहरण है?
Correct answer: द्रव में गैस
Q18.मानक एण्ट्रॉपी परिवर्तन (ΔS°) तथा सेल के मानक EMF (E°cell) के बीच संबंध को निम्नलिखित में से कौनसा व्यंजक दर्शाता है?
Correct answer: ΔS° = nF(∂E°cell/∂T)ₚ
Q19.क्वांटम संख्याओं के संबंध (n + l) = 5 से संबद्ध कुल कक्षकों की संख्या है —
Correct answer: 9
Q20.कॉलम-I (यौगिक) को कॉलम-II (अनुप्रयोग) से सुमेलित कीजिए — कॉलम-I: (I) TiO₂, (II) MnO₂, (III) PdCl₂, (IV) V₂O₅; कॉलम-II: (a) SO₂ का ऑक्सीकरण, (b) वैकर प्रक्रम, (c) शुष्क बैटरी सेल, (d) रंजक उद्योग। सही कूट है —
Correct answer: (I)-(d), (II)-(c), (III)-(b), (IV)-(a)