Question Paper for Junior Legal Officer (JDA Deptt.) - 2025 (Paper-III)
Question Paper for Junior Legal Officer (JDA Deptt.) - 2025 (Paper-III)
300multilingual records
Previous-year practice
Hindi question paper
Live
Q01.रजिस्ट्रीकरण (राजस्थान संशोधन) अधिनियम, 2021 के अधीन, ‘दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण के लिए उपस्थापित करने वाले व्यक्तियों’ से संबंधित धारा है —
Correct answer: धारा 32
Q02.निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?
Correct answer: अभिहस्तान्तरण को केवल उन संव्यवहारों के रूप में परिभाषित किया गया है जिनके द्वारा कानूनी अधिकार सृजित होते हैं, न कि व्यक्तियों के बीच स्थापित विधिक संबंधों के रूप में।
Q03.संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 2002 में संशोधन के अनुसार, अधिनियम की धारा 106 के प्रावधान के अंतर्गत अवधि निम्नलिखित तिथि से प्रारंभ होगी —
Correct answer: सूचना प्राप्ति की तिथि से
Q04.सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की कौनसी धारा में “प्रतिस्थापित प्रतिभूति का सिद्धांत” उल्लिखित है?
Correct answer: धारा 73
Q05.निम्नलिखित में से किस पट्टे में रजिस्ट्रीकरण वैकल्पिक है?
Correct answer: एक वर्ष की अवधि के लिए पट्टा
Q06.भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 26, 27 एवं 28 के संबंध में दिया गया प्रद्युम्न मुकुंद कोकिल बनाम नासिक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एवं अन्य AIR 2025 SC 5050 एक पीठ द्वारा दिया गया जिसमें थे —
Correct answer: बी.आर. गवई, सी.जे.आई. एवं ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, जे.
Q07.परिसीमा अधिनियम, 1963 की धारा 3 के तहत, ............ के माध्यम से किया गया दावा एक अलग मुकदमा माना जाएगा।
Correct answer: मुजरा या प्रतिदावा
Q08.यदि दिनांक उपरांत चेक को सशर्त स्वीकृत किया जाता है एवं इसका भुगतान हो जाता है, तो परिसीमा अधिनियम, 1963 की धारा 19 के प्रयोजनार्थ भुगतान उस तिथि को किया हुआ माना जाएगा —
Correct answer: जो तिथि चेक पर अभिलिखित है।
Q09.निम्नलिखित में से कौनसा जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 के अंतर्गत जोनल (क्षेत्रीय) विकास योजना का हिस्सा नहीं है?
Correct answer: भूमि अभिलेखों का नामांतरण (म्यूटेशन)
Q10.जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 की कौनसी धारा राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण करने की शक्ति से संबंधित है?
Correct answer: धारा 45
Q11.राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लाला बनाम कृष्ण कुमार वर्मा एवं अन्य 2025(1) RLW331 (Raj.) में दिए गए निर्णय के दृष्टिगत धारा 230 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 के अंतर्गत राजस्व मंडल पुनरीक्षण की शक्ति का प्रयोग कर सकता है, यदि —
Correct answer: वाद अंतिम रूपेण विनिश्चित कर दिया गया हो और आदेश के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती हो
Q12.स्वैच्छिक या अस्वैच्छिक संस्वीकृति की प्रकृति को साबित करने का भार होगा —
Correct answer: अभियोजन पर
Q13.भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 74 के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा लोक दस्तावेज नहीं है?
Correct answer: पंजीकृत मुख्तारनामा विलेख की प्रतियाँ
Q14.“किसी शब्द का अर्थ उस संदर्भ एवं संगति से निर्धारित किया जाना चाहिए जिसमें वह प्रयुक्त हुआ है।” यह सिद्धांत जाना जाता है —
Correct answer: साहचर्येण ज्ञायते का सिद्धांत
Q15.निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
Correct answer: विक्रम सिंह ब. पंजाब राज्य (2010) 3 SCC 56, में धारण किया गया कि धारा 27 साक्ष्य अधिनियम (धारा 23 (2) परंतुक भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) को लागू करने के लिए औपचारिक गिरफ्तारी आवश्यक है।
Q16.राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के अन्तर्गत, शुल्क से प्रभार्य लिखतों पर आधारभूत अवसंरचना प्रसुविधाओं के विकास के प्रयोजन से कितना अधिभार लिया जाता है?
Correct answer: प्रभार्य शुल्क का दस प्रतिशत
Q17.रजिस्ट्रीकरण महानिरीक्षक की नियुक्ति किस धारा के तहत होती है?
Correct answer: रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 3
Q18.निम्नलिखित में से कौनसा मामला प्रत्यास्थापना के सिद्धांत से संबंधित है?