Q01. रजिस्ट्रीकरण (राजस्थान संशोधन) अधिनियम, 2021 के अधीन, ‘दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण के लिए उपस्थापित करने वाले व्यक्तियों’ से संबंधित धारा है —
A धारा 33
B धारा 32क
C धारा 32
D धारा 34
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 32
Q02. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?
A अभिहस्तान्तरण की विषय वस्तु संपत्ति के अंतरण तथा संपत्ति के स्वरूप वाले अधिकारों से संबंधित विधि को कहा जा सकता है।
B अभिहस्तान्तरण में दस्तावेजों की तैयारी शामिल होती है।
C अभिहस्तान्तरण शब्द का प्रयोग कभी-कभी स्वयं लिखत के लिए किया जाता है।
D अभिहस्तान्तरण को केवल उन संव्यवहारों के रूप में परिभाषित किया गया है जिनके द्वारा कानूनी अधिकार सृजित होते हैं, न कि व्यक्तियों के बीच स्थापित विधिक संबंधों के रूप में।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अभिहस्तान्तरण को केवल उन संव्यवहारों के रूप में परिभाषित किया गया है जिनके द्वारा कानूनी अधिकार सृजित होते हैं, न कि व्यक्तियों के बीच स्थापित विधिक संबंधों के रूप में।
Q03. संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 2002 में संशोधन के अनुसार, अधिनियम की धारा 106 के प्रावधान के अंतर्गत अवधि निम्नलिखित तिथि से प्रारंभ होगी —
A सूचना जारी होने की तिथि से 14 दिन
B सूचना प्राप्ति की तिथि से
C सूचना जारी करने की तिथि से
D सूचना की समाप्ति तिथि से 30 दिन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सूचना प्राप्ति की तिथि से
Q04. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की कौनसी धारा में “प्रतिस्थापित प्रतिभूति का सिद्धांत” उल्लिखित है?
A धारा 71
B धारा 74
C धारा 73
D धारा 72
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 73
Q05. निम्नलिखित में से किस पट्टे में रजिस्ट्रीकरण वैकल्पिक है?
A एक वर्ष की अवधि के लिए पट्टा
B वार्षिक किराया आरक्षित करने वाले पट्टे
C वर्षानुवर्षी पट्टा
D स्थायी पट्टा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: एक वर्ष की अवधि के लिए पट्टा
Q06. भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 26, 27 एवं 28 के संबंध में दिया गया प्रद्युम्न मुकुंद कोकिल बनाम नासिक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एवं अन्य AIR 2025 SC 5050 एक पीठ द्वारा दिया गया जिसमें थे —
A जे.बी. परदीवाला एवं मनोज मिश्रा जे.जे.
B बी.आर. गवई, सी.जे.आई. एवं ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, जे.
C मनोज मिश्रा एवं जॉयमाल्या बागची जे.जे.
D संजय कुमार एवं आलोक आराधे जे.जे.
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: बी.आर. गवई, सी.जे.आई. एवं ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, जे.
Q07. परिसीमा अधिनियम, 1963 की धारा 3 के तहत, ............ के माध्यम से किया गया दावा एक अलग मुकदमा माना जाएगा।
A केवल प्रतिदावा
B मुजरा या प्रतिदावा
C केवल मुजरा
D मुजरा और प्रतिदावा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मुजरा या प्रतिदावा
Q08. यदि दिनांक उपरांत चेक को सशर्त स्वीकृत किया जाता है एवं इसका भुगतान हो जाता है, तो परिसीमा अधिनियम, 1963 की धारा 19 के प्रयोजनार्थ भुगतान उस तिथि को किया हुआ माना जाएगा —
A जिस तिथि को चेक भुगतानार्थ बैंक में प्रस्तुत किया जाता है।
B जिस तिथि को चेक हस्तांतरित किया जाता है।
C जिस तिथि को चेक आहरित किया जाता है।
D जो तिथि चेक पर अभिलिखित है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जो तिथि चेक पर अभिलिखित है।
Q09. निम्नलिखित में से कौनसा जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 के अंतर्गत जोनल (क्षेत्रीय) विकास योजना का हिस्सा नहीं है?
A किसी स्थल पर भवनों का संरेखण
B भूमि अभिलेखों का नामांतरण (म्यूटेशन)
C दीवारों, बाड़ों, झाड़ियों या वास्तुकला निर्माण का रखरखाव
D भवन निर्माण हेतु किसी स्थल का भूखंडों में विभाजन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भूमि अभिलेखों का नामांतरण (म्यूटेशन)
Q10. जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 की कौनसी धारा राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण करने की शक्ति से संबंधित है?
A धारा 48
B धारा 47
C धारा 45
D धारा 46
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 45
Q11. राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लाला बनाम कृष्ण कुमार वर्मा एवं अन्य 2025(1) RLW331 (Raj.) में दिए गए निर्णय के दृष्टिगत धारा 230 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 के अंतर्गत राजस्व मंडल पुनरीक्षण की शक्ति का प्रयोग कर सकता है, यदि —
A केवल यह कि वाद अंतिम रूपेण विनिश्चित कर दिया गया हो
B केवल यह कि आदेश के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती हो
C यह कि कोई अंतरिम आदेश पारित किया गया हो
D वाद अंतिम रूपेण विनिश्चित कर दिया गया हो और आदेश के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती हो
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वाद अंतिम रूपेण विनिश्चित कर दिया गया हो और आदेश के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती हो
Q12. स्वैच्छिक या अस्वैच्छिक संस्वीकृति की प्रकृति को साबित करने का भार होगा —
A अभियुक्त पर
B सह-अभियुक्त पर
C अभियोजन पर
D न्यायालय पर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अभियोजन पर
Q13. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 74 के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा लोक दस्तावेज नहीं है?
A विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र
B उप-पंजीयक के कार्यालय में रखा गया वक्फ दस्तावेज
C मतदाता सूची
D पंजीकृत मुख्तारनामा विलेख की प्रतियाँ
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पंजीकृत मुख्तारनामा विलेख की प्रतियाँ
Q14. “किसी शब्द का अर्थ उस संदर्भ एवं संगति से निर्धारित किया जाना चाहिए जिसमें वह प्रयुक्त हुआ है।” यह सिद्धांत जाना जाता है —
A साहचर्येण ज्ञायते का सिद्धांत
B वैधता का सिद्धांत
C विधिक परिकल्पना का सिद्धांत
D समन्वयपूर्ण अर्थान्वयन का सिद्धांत
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: साहचर्येण ज्ञायते का सिद्धांत
Q15. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
A पेरूमल राजा उर्फ पेरूमल ब. राज्य पुलिस निरीक्षक द्वारा प्रतिनिधित्व, AIR 2024 SC 460, में धारण किया गया कि धारा 27 साक्ष्य अधिनियम (धारा 23 (2) परंतुक भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) के अंतर्गत ‘अभिरक्षा’ में पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का निर्बन्धन, अवरोध या चौकसी सम्मिलित है।
B विक्रम सिंह ब. पंजाब राज्य (2010) 3 SCC 56, में धारण किया गया कि धारा 27 साक्ष्य अधिनियम (धारा 23 (2) परंतुक भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) को लागू करने के लिए औपचारिक गिरफ्तारी आवश्यक है।
C उत्तर प्रदेश राज्य ब. देवमन उपाध्याय (1961) 1 SCR 14, में धारण किया गया कि अभिव्यक्ति ‘अभियुक्त व्यक्ति’ धारा 24 भारतीय साक्ष्य अधिनियम में प्रयुक्त (धारा 22 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) एवं धारा 26 एवं 27 भारतीय साक्ष्य अधिनियम (धारा 23 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) में प्रयुक्त अभिव्यक्ति ‘किसी अपराध के अभियुक्त व्यक्ति’ समान भावार्थ हैं।
D धर्म देव यादव बनाम स्टेट ऑफ यू.पी. (2014) 5 SCC 509, में धारण किया गया कि धारा 27 साक्ष्य अधिनियम (धारा 23 (2) परंतुक भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) में ‘अभिरक्षा’ से अभिप्राय औपचारिक अभिरक्षा से नहीं है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: विक्रम सिंह ब. पंजाब राज्य (2010) 3 SCC 56, में धारण किया गया कि धारा 27 साक्ष्य अधिनियम (धारा 23 (2) परंतुक भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) को लागू करने के लिए औपचारिक गिरफ्तारी आवश्यक है।
Q16. राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के अन्तर्गत, शुल्क से प्रभार्य लिखतों पर आधारभूत अवसंरचना प्रसुविधाओं के विकास के प्रयोजन से कितना अधिभार लिया जाता है?
A प्रभार्य शुल्क का बीस प्रतिशत
B प्रभार्य शुल्क का पाँच प्रतिशत
C प्रभार्य शुल्क का दस प्रतिशत
D प्रभार्य शुल्क का दो प्रतिशत
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: प्रभार्य शुल्क का दस प्रतिशत
Q17. रजिस्ट्रीकरण महानिरीक्षक की नियुक्ति किस धारा के तहत होती है?
A रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 6
B रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 3
C रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 5
D रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 4
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 3
Q18. निम्नलिखित में से कौनसा मामला प्रत्यास्थापना के सिद्धांत से संबंधित है?
A लेसली लिमिटेड बनाम शील (1914) 3 के.बी. 607 (सी.ए.)
B ट्वेडल बनाम एटकिंसन, 123 ई.आर. 762
C लुईसा डब्ल्यू. हैमर बनाम फ्रैंकलिन सिडवे, 124 एन.वाई. 538
D व्हाइट बनाम जॉन वारविक एंड कंपनी लिमिटेड (1953) 1 डब्ल्यू.एल.आर. 1285 सी.ए.
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: लेसली लिमिटेड बनाम शील (1914) 3 के.बी. 607 (सी.ए.)
Q19. किसी डिक्री के निष्पादन में हुए विक्रय को अपास्त करने के लिए परिसीमा अवधि है —
A 180 दिन
B 60 दिन
C 90 दिन
D 30 दिन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 60 दिन
Q20. "गैर-अवरोधक उपबंध' (अबाधित खण्ड) निम्नलिखित में से किस अभिव्यक्ति से संदर्भित है?
A परन्तु कि
B के अधीन
C के बावजूद भी
D के अतिरिक्त
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: के बावजूद भी