Q341.फोटोग्राफी के प्राथमिक रंग कौन-से हैं?
Correct answer: लाल, नीला और हरा
Q342.दृश्य प्रकाश में सबसे कम तरंगदैर्घ्य किस रंग का है?
Correct answer: बैंगनी
Q343.लाल, हरा और नीला प्रकाश समान अनुपात में मिलाने पर कौन-सा रंग बनता है?
Correct answer: सफेद
Q344.कैमरे का कौन-सा भाग मानव नेत्र की रेटिना के समान कार्य करता है?
Correct answer: फिल्म/सेंसर
Q345.कैमरे में किस प्रकार का लेंस प्रयुक्त होता है?
Correct answer: उत्तल
Q346.आयु बढ़ने पर नेत्र की फोकस समायोजन क्षमता कम होने को क्या कहते हैं?
Correct answer: जरा-दृष्टि
Q347.नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को कौन नियंत्रित करता है?
Correct answer: परितारिका
Q348.नेत्रदान में आँख का कौन-सा भाग प्रतिरोपित किया जाता है?
Correct answer: कॉर्निया
Q349.मानव आँख में प्रकाश तरंगें तंत्रिका आवेगों में कहाँ परिवर्तित होती हैं?
Correct answer: रेटिना
Q350.दूर की वस्तुएँ स्पष्ट न दिखाई देने वाला दोष कौन-सा है?
Correct answer: निकट दृष्टि दोष
Q351.निकट दृष्टि दोष वाला व्यक्ति स्पष्टतः क्या देख सकता है?
Correct answer: निकट की वस्तु
Q352.शीतकाल में कपड़े हमें गर्म क्यों रखते हैं?
Correct answer: शरीर की ऊष्मा बाहर जाने से रोकते हैं
Q353.निकट दृष्टि दोष को किस लेंस से सुधारा जाता है?
Correct answer: अवतल लेंस
Q354.धूप से बचने के लिए छाते का कौन-सा रंग संयोजन सबसे उचित है?
Correct answer: ऊपर सफेद, नीचे काला
Q355.दूर दृष्टि दोष में क्या होता है?
Correct answer: निकट की वस्तुएँ स्पष्ट नहीं दिखतीं
Q356.काली त्वचा वाला व्यक्ति गोरी त्वचा वाले व्यक्ति की तुलना में कैसा ताप अनुभव करता है?
Correct answer: अधिक गर्मी
Q357.दूर दृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस होता है?
Correct answer: उत्तल
Q358.सुबह का सूर्य दोपहर जितना गर्म क्यों नहीं लगता?
Correct answer: किरणों को वायुमंडल में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है
Q359.जरा-दृष्टि में नेत्र लेंस का कौन-सा गुण घटता है?
Correct answer: प्रत्यास्थता
Q360.ऊनी कपड़े सूती कपड़ों से अधिक गर्म क्यों होते हैं?
Correct answer: ताप के अच्छे रोधक हैं