Concept note प्रश्नगत विकल्पों में से पी॰ आर॰ श्रीजेश (हॉकी), जीतू राय (निशानेबाजी) और दीपा करमाकर (जिमनास्टिक) ने अर्जुन पुरस्कार, 2015 प्राप्त किया था। जबकि अनूप सिंह 2015 के अर्जुन पुरस्कार विजेता की सूची में नहीं थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में 27 खिलाड़ीयों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। इनमें अतनु दास (तीरंदाजी), दुतीचंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रांकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), विश्वेश भृगुवंशी (बॉस्केटबाल) आदि शामिल हैं।
Concept note संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme – UNEP) द्वारा घोषित प्रतिष्ठित ‘‘यंग चैम्पियन ऑफ द अर्थ’’ के सात विजेताओं में से एक 29 वर्षीय भारतीय उद्यमी भी शामिल है। यह पुरस्कार नये विचारो और नवोन्मेषी कदमो के माध्यम से पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान की दिशा में काम करने वाले को दिया जाता है। भारत के विद्युत मोहन को सस्ते और पोर्टेबल बायोमास अपग्रेडिंग उपकरण बनाने के लिये उन्हे यह पुरस्कार दिया गया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। इसकी स्थापना 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान हुई थी।
Concept note वर्ष 2020 में पैरा स्विमिंग के लिये सुयश नारायण जाधव को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय ख्ोल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इस पुरस्कार की अद्यतन सामान्य ज्ञान General ख्हदैत्ुा) स्थापना की गयी थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिये खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार मेजर ध्यानचन्द्र खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
Concept note एबेल पुरस्कार जो हर वर्ष नार्वे अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा नियुक्त एबेल समिति द्वारा गणित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है, इसे गणित के नोबेल पुरस्कार के बराबर मना जाता है। यह पुरस्कार 2002 में स्थापित किया गया। 2021 में यह पुरस्कार लास्जलो लोवास्ज को जबकि प्रथम पुरस्कार (2003) जीन प्रिया सेर (फ्रांस) को दिया गया। इसका नामकरण नार्वे के गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर किया गया।
Concept note गोल्डन बियर, बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इसके पहले संस्करण की शुरूआत 1951 में पश्चिम जर्मन पैनल द्वारा की गयी थी। वर्ष 2020 का (70 वाँ) गोल्डन बियर फॉर द वेस्ट फिल्म का पुरस्कार ‘देयर इज नो इविल (ऊप्ीा ग्े हद Eन्ग्त्) को दिया गया। जबकि वर्ष 2022 की 72वीं विजेता फिल्म एल्कारा है।
Concept note मार्च 2020 में सामाजिक लाभार्थ हेतु प्रौद्योगिकी के प्रयोगों द्वारा उत्कृष्टता दर्शाने वाली युवा महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - ‘श्वेता रावत’ को दिया गया था तथा इनके साथ ही यह पुरस्कार डॉ. शालिनी गुप्ता को भी दिया गया था। ज्ञातव्य है कि यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिया जाता है। जिसकी स्थापना मई 1971 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
Concept note भारत के प्रसिद्ध गीतकार एवं शायर जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार विश्व के प्रसिद्ध बायोलॉजिस्ट रिचर्ड डॉकिंस की याद में प्रतिवर्ष दिया जाता है।
Concept note मई, 2020 में भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को प्रतिष्ठित ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019’ के लिए चुना गया है। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय शांति रक्षक (यू.एन.) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तथा इनके साथ ही ब्राजील सेना की एक कमांडर ‘कर्ला मोटेइरो डे कास्त्रो अराउजो’ को भी सम्मानित किया गया था। मेजर सुमन गवनी संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात थी और उन्होंने हाल ही में अपना मिशन पूरा किया था।
Concept note मार्च 2020 में युगांडा का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार गोल्डन जुबली मेडल-सिविलियंस प्राप्त करने वाले राजेश चपलोत राजस्थान के एक अनिवासी भारतीय व्यवसायी है। यह पुरस्कार उन्हें व्यापार और वाणिज्य के माध्यम से भारत-युगांडा संबंधों को विकसित करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
Correct answer: विक्रम साराभाई लाइब्रेरी, अहमदाबाद
Concept note सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया- प्रशांत पुरस्कार 2019 की घोषणा की गई। इस वर्ष भारत को तीन श्रेणियों में चार पुरस्कार प्रदान किए गए– विशिष्टता पुरस्कार - विक्रमसाराभाई पुस्तकालय, अहमदाबाद। योग्यता पुरस्कार - केनेथ एलियाहु सिनेगॉग, मुंबई। - लेडी ऑफ ग्लोरी चर्च, मुम्बई प्रतिष्ठित मेंशन - फ्लोरा फाउंटेन, मुंबई।
Concept note केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक विशेष ‘शक्ति पुरस्कार’ की स्थापना की है। यह सलाना चुने गए कर्मियों को प्रस्तुत किया जाएगा, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करते है। इस पुरस्कार की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2020) को की गयी थी। यह पुरस्कार हर साल 19 मार्च को CRPF स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।
Concept note 8 मार्च, 2020 को हॉकी इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के तीसरे वार्षिक पुरस्कारों का वितरण नई दिल्ली में किया गया था। जिसमें से पुरुषों का हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मनप्रीत सिंह को तथा महिलाओं में रानी रामपाल को प्रदान किया गया। FIH स्टार्स अवार्ड्स 2020-21 विजेताओं की सूची। प्लेयर ऑफ द ईयर: हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) और गुरजीत कौर (महिला) गोलकीपर ऑफ द ईयर: पीआर श्रीजेश (पुरुष) और सविता पुनिया (महिला) कोच ऑफ द ईयर: ग्राहम रीड (पुरुष) और जोअर्ड मारिन (महिला)
Concept note 16 जनवरी, 2020 को केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने केरल राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा स्थापित खेल पुरस्कारों की घोषणा की। • पुरुष वर्ग में जीवी राजा पुरस्कार भारतीय धावक मुहम्मद अनस (एथलेटिक्स हेतु) ने जीता। • महिला वर्ग मे जीवी राजा पुरस्कार बैडमिंटन खिलाड़ी पीसी तुलसी ने जीता।
Concept note राजकमल झा भारतीय अखबार संपादक एवं अंग्रेजी उपन्यासकार है। वह वर्तमान में द इंडियन एक्सप्रेस के प्रधान संपादक के रुप में कार्यरत है। इन्हें 7 दिसंबर, 2020 को ‘द सिटी एंड द सी’ के लिए तीसरे रबीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Concept note अभिनेता संजय कपूर को यूके में 2019 का सबसे प्रेरणादायक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता (मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन बॉलीवुड एक्टर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट में दिया गया।
Concept note राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, खेलो में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिये प्रत्येक वर्ष प्रदान किये जाते है। भारत सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश के अनुसार, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची जारी की थी। इस नियमित श्रेणी में श्री कुलदीप कुमार हांडू को वुशू खेल के लिये द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया था।
Correct answer: पॉल और मिल्ग्रोम आर रॉबर्ट बी विल्सन
Concept note 12 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज’ द्वारा वर्ष 2020 हेतु अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार, 2020 की घोषणा की गई। इस वर्ष यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों पॉल आर. मिलग्रोम, रॉबर्ट बी. विल्सन को प्रदान किया गया था तथा वर्ष 2021 का यह पुरस्कार डेविड कार्ड, (यूएसए) जोशुआ डी. एंग्रिस्ट, (यूएसए) एवं गाडडो इम्बेन्स, (यूएसए) को प्रदान किया गया था। जबकि वर्ष-2022 का यह पुरस्कार तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों बेन एस बर्नाके, डगलस डब्ल्यू डायमंड एवं फिलिप एच. डाइबविंग को प्रदान किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकट पर शोध हेतु दिया गया है।
Concept note समुद्र तटो और मरीन्स के लिये ब्लू फ्लैग प्रमाण-पत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक गैर सरकारी संगठन फाउंडेशन फॉर एन्वायर्नमेन्टल एजूकेशन (Foundation for Environmental Education- FEE) द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत में आठ समुद्र तट है, जिन्हें ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है। 1. शिवराजपुर, गुजरात 2. घोघला, दमन व दीव 3. कासरकोड, कर्नाटक 4. पदुबिद्री तट, कर्नाटक 5. कप्पड़, केरल 6. रुशिकोंडा, आंध्र प्रदेश 7. गोल्डन बीच, ओड़ीशा 8. राधा नगर तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। ▪ सितंबर,2021 में दो अन्य भारतीय समुद्र तटों को यह प्रमाणन प्राप्त हुआ, तमिलनाडु में कोवलम और पुदुचेरी में ईडन है, जिससे यह संख्या 10 हो चुकी है।
Concept note फरवरी 2020 में दादा साहब फाल्के अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ के पुरस्कार से ‘‘ऋतिक रोशन’’ को सम्मानित किया गया। दादा साहेब फाल्के इण्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2021 में – बेस्ट एक्टर दीपिका पादुकोण, (छपाक)। बेस्ट एक्टर अक्षय कुमार, (लक्ष्मी)। क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस – किआरा आडवाणी, (उल्ग्त्ूब्). क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर–स्व. सुशांत सिंह राजपूत, दिल बेचारा को दिया गया। दादा साहेब फालके अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)- रणवीर सिंह (फिल्म 83), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)- कृतिसेनन (मिमि के लिए)।
Syllabus roadmap
Topics to cover next.
01
General practice
Topic-wise questions and study coverage will appear here.
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.