Concept note जैव अवक्रमणीय अवशिष्ट को जीवाणुओं की सहायता से उपयोगी पदार्थों में बदला जाता है। कुछ जीवाणु जैसे बैसिलस मायक्वाइड्स, बैसिलस रेमोसस तथा बैसिलस बल्गेरिस आदि पौधों और जंतुओं के मृत शरीर पर आक्रमण करके उनके जटिल यौगिक को सरल पदार्थों में बदल देते है। कुछ जीवाणु कार्बनिक पदार्थों जैसे गोबर, मल व पेड़ पौधों की सड़ी गली पत्तियों को खाद तथा ह्यूमस में बदलकर उपयोगी बनाते है।
Concept note तुवालु द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर में हवाई द्वीपसमूह और ऑस्ट्रेलिया के मध्य स्थित एक छोटा सा देश है जो समुद्र तल से मात्र 4.6 मीटर (15 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। ग्लोबल वार्मिंग के फलस्वरूप लगातार बढ़ते समुद्री जलस्तर के खतरे से निपटने हेतु वर्ष 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इस देश के प्रधानमंत्री ने यूरोपीय नेताओं से सहायता की अपील की।
Concept note भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान का मुख्यालय कलकत्ता में स्थित है। वॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) देश का शीर्ष कर वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन है।
Correct answer: यह देश में नेवले के बालों की तस्करी पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए एक भारतीय अभियान है।
Concept note ऑपरेशन ‘क्लीन आर्ट’ यह देश में नेवले के बालो की तरस्करी पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए एक भारतीय अभियान है। इस अभियान को भारत सरकार ने दिसम्बर, 2019 को प्रारम्भ किया गया। नेवले के बालों से कीमती ब्रश बनाये जाते हैं।
Concept note जब एक निश्चित अवधि में जल की मांग उसकी उपलब्धता से अधिक हो जाती है या जब जल की खराब गुणवत्ता के कारण उसका उपयोग बाधित हो जाता है। तो यह स्थिति जल की कमी कों दर्शाती है। जल की कमी के लिए उत्तरदायी है- औद्योगीकरण में वृद्धि, बढ़ती जनसंख्या, जल संसाधनों का कुप्रबंधन। जबकि वनारोपण से वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है।
Concept note भारत का पहला मॉस गॉर्डन उत्तराखण्ड के खुरपताल (नैनीताल) में विकसित किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता तथा ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (2001) प्राप्तकर्ता राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया था। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा जुलाई 2019 में CAMPA योजना के अन्तर्गत इस मॉस गॉर्डन को विकसित करने के लिए मंजूरी दी गई थी। जिसका उद्देश्य विभिन्न प्रजातियों की काई और अन्य ब्रायोफाइट्स का संरक्षण करना है।
Concept note जैवमण्डल पृथ्वी के चारों तरफ लगभग 30 किमी. मोटी वायु, जल, स्थल, मृदा तथा शैल युक्त एक जीवनदायी परत होती है जिसके अंतर्गत पादपों एवं जन्तुओं का जीवन सम्भव होता है। पृथ्वी के धरातल से लेकर बहिर्मण्डल तक के वातावरण को जैवमंडल कहा जाता है। जैवमंडल में मुख्य रूप से 3 मंडल सम्मिलित होते हैं स्थल मण्डल, जलमण्डल तथा वायुमण्डल अर्थात पृथ्वी पर तीन परिमण्डल (स्थलमण्डल, जलमण्डल, वायुमण्डल) जहाँ मिलते हैं उसे जैव मण्डल कहते हैं।
Concept note ‘केरल’ में ‘ह्यूम सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड वाइल्डलाइफ बायोलॉजी’ के विज्ञान विशेषज्ञों का एक समूह जनता के बीच विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए ‘कैफे साइंटिफिक’ लॉन्च किया। कैफे साइंटिफिक के तहत, विज्ञान के प्रति उत्साहित लोगों की बैठकें हर महीने एक कैफे या एक सुविधाजनक जगह पर आयोजित की जाएगी, जहाँ एक या अधिक वैज्ञानिकों को विज्ञान के नए विकास के बारे में जनता से बात करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
Concept note व्यास नदी (विपाशा) सतलज नदी की सहायक नदी है इसका उद्गम कुल्लू पहाड़ी में स्थित रोहतांग दर्रे के दक्षिणी किनारे से होता है। व्यास नदी जो सिन्धु नदी तंत्र का भाग है डाल्फिन (सूंस) के लिए उपयुक्त नदी है। डॉल्फिन विलुप्त प्राय जीव है। जिसे 5 अक्टूबर 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है। इसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची–घ् में शामिल किया गया है। डॉल्फिन ताजे पानी की जीव है जो भारत समेत नेपाल और बांग्लादेश की नदियों गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना कर्णफुली, व्यास, संगू में पायी जाती है। ‘माई गंगा माई डॉल्फिन’ अभियान के तहत इनकी गणना की गयी। प्रो. आर.के. सिन्हा को डॉल्फिन सिंहा (डॉल्फिन मैन ऑफ इण्डिया) के नाम से जाना जाता है।
Syllabus roadmap
Topics to cover next.
01
General practice
Topic-wise questions and study coverage will appear here.
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.